महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उद्धव ने आरोप लगाया कि आरएसएस-बीजेपी का हिंदुत्व “गौमूत्रधारी हिंदुत्व” है। वह नागपुर में रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
उद्धव ठाकरे ने जमर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझ पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि मैं कांग्रेस के साथ चला गया और हिंदुत्व के मुद्दे को छोड़ दिया। तो मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं है? उन्होंने इशारों ही इशारों में बीजेपी-आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि वहां (आरएसएस-बीजेपी में) ‘गौमूत्रधारी हिंदुत्व’ है। उनके लोगों ने संभाजीनगर में उस जगह पर गोमूत्र छिड़का, जहां हमने कार्यक्रम किया था। तो मैं यही कहना चाहता हूं कि उन्हें थोड़ा सा गोमूत्र पीना चाहिए था। उनको समझ आ जाती। ठाकरे ने कहा कि हमारा हिंदुत्व सिर्फराष्ट्रवाद के बारे में है।
दिखावे का लगाया आरोप
ठाकरे ने आरोप लगाया कि ये लोग एक ओर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, दूसरी ओर मस्जिद चले जाते हैं। क्या ये हिंदुत्व है? उनके लोग यूपी में जाकर उर्दू में ‘मन की बात’ करने लगते हैं। उनका क्या यहीं हिंदुत्व है। मैं अपने हिंदुत्व के बारे में कहना चाहूंगा कि हमारा हिंदुत्व देश के लिए बलिदान देने के बारे में है।
एकनाथ शिंदे को भी आड़े हाथों लिया
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को भी आड़े हाथों लिया। ठाकरे ने कहा कि राज्य के किसान ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री अयोध्या दर्शन को गए हैं। ठाकरे ने केंद्र पर लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या करने का आरोप लगाया। ठाकरे ने कहा कि जब राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कामकाज के बारे में सवाल किया तो उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। जब केजरीवाल ने सवाल किया तो उनपर भी जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



