महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या जायेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, “अयोध्या में जल्लोष। सात मार्च, 2020।”
बता दें कि संजय राउत ने बुधवार को घोषणा की थी कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अगुवा उद्धव ठाकरे सत्ता में सौ दिन पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जायेंगे। लेकिन उस वक्त उन्होंने उसकी तारीख नहीं बतायी थी। राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकरे की यह पहली अयोध्या यात्रा होगी। उन्होंने 28 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।


Download Android App
Download iOS App



