केरल में विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने शुक्रवार को राज्यपाल पी सदाशिवम से मुलाकात करके यूनिवर्सिटी कॉलेज से जुड़े मसलों पर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की । इनमें से एक मामला एक छात्र की एसएफआई से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या और दूसरा मुख्य आरोपी के घर से उत्तर पुस्तिकाएं बरामद होने से जुड़ा है।
बीते चार दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब यूडीएफ प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर राज्यपाल से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल की यह भी मांग थी कि यूडीएफ सरकार हत्या की घटना के बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज में हुये घटनाक्रम की जांच के निर्देश जारी करे। राज्यपाल से मुलाकात के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कहा कि राज्यपाल को कॉलेज मामले और राज्य लोक सेवा सेवा आयोग द्वारा की जा रही नियुक्तियों के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिये।
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया अनियंत्रित जमा योजना पाबंदी विधेयक 2019
उन्होंने दावा किया कि आयोग की रैंक सूची को बनाने में भ्रष्टाचार और भाईभतीजावाद रहा है और इससे केरल विश्वविद्यालय और आयोग की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। चाकू घोंपने की घटना में दो प्रमुख दोषी सिवारंजीथ और एएन नजीम, आयोग की पुलिस सेवा अधिकारियों की नियुक्ति वाली रैंक तालिका में क्रमश: पहले और 28वें स्थान पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



