रांची के सिकिदरी-ओरमांझी रोड के पास सांडी चौक पर एक अनियंत्रित कार ने 12 बारातियों को कुचल दिया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर रात की है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार के ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आयी थी। दुर्घटना के बाद खुशी मातम में बदल गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा है।


Download Android App
Download iOS App



