अनियंत्रित कार खाई में गिरी, किशोरी की मौत

Summary :

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

ऋषिकेश : ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में  कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा  है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी के अनुसार जिला बागपत और दिल्ली के  छह लोग तपोवन स्थित नीरगड्ड वाटर फॉल में नहाने पहुंचे थे। 
यहां से सभी  कार से शिवपुरी जा रहे थे। ब्रह्मपुरी के पास कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा देख अन्य राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को  बाहर निकाला। 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार हादसे में काजल (17) पुत्री सुधीर सवालिया निवासी गली नंबर 6 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 
जबकि चालक सहित अन्य पांच गंभीर रूप  से मिले। घायलों का आनन फानन राजकीय अस्पताल (एसपीएस) पहुंचाया। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती ने बताया कि कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। घटना में एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों का उपचार राजकीय चिकित्सालय में हो रहा है।

Desk Team