झारखंड के रामगढ़ जिले में नौकरी की चाह में एक बेरोजगार बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय बेराजगार बेटे ने सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटिड (सीसीएल) में कार्यरत अपने पिता की हत्या इसलिए कर दी, ताकि उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल जाए।
पुलिस ने बताया कि जिले के बरकाकाना स्थित सीसीएल की सेंट्रल वर्कशॉप में प्रमुख सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात 55 वर्षीय कृष्णा राम गुरुवार को मृत मिले थे और उनका गला रेता गया था। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (सीडीपीओ) प्रकाश चंद्र महतो ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राम के 35 वर्षीय बेटे ने बुधवार रात को बरकाकाना में उनके क्वार्टर में उनकी गला रेत कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल छोटा चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने दावा कि राम के बड़े बेटे ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने पिता की हत्या इसलिए की ताकि उसे सीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकर मिल जाए। पुलिस ने बताया कि सीसीएल के प्रावधानों के अनुसार, अगर सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके कानूनी आश्रित को नौकरी दी जाती है।


Download Android App
Download iOS App



