उत्तराखंड चुनावः पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे जनसभा को वर्चुअली संबोधित

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की जनता को दिल्ली से वर्चुअली संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की जनता को दिल्ली से वर्चुअली संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री चार फरवरी को दोपहर 12 से एक बजे तक संबोधित करेंगे। 
अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री का छह फरवरी को पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र, आठ फरवरी को टिहरी, 10 फरवरी को हरिद्वार और 12 फरवरी को नैनीताल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअली सभाओं का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
पीएम मोदी के चार कार्यक्रमों को मिली अनुमति, आज उत्तरकाशी और रामनगर में जेपी नड्डा
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चार कार्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। जल्द प्रचार कार्यक्रमों की तिथि व स्थान तय हो जाएंगे। जोशी ने बताया कि तीन फरवरी को राष्ट्रीय जेपी नड्डा उत्तरकाशी और रामनगर में डोर टू डोर प्रचार और जनसभा को संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विकास नगर में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हल्द्वानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा और डोर टू प्रचार किया।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल रैली के जरिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और कहा कि गैस की कीमतें 500 से पार नहीं होगी। बाकी की भरपाई सरकार करेगी। इसके साथ ही 4 लाख रोजगार दिलवाए जाएंगे। वहीं, पर्यटन को बहुत बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए खास पैकेज बनाए जाएंगे औऱ पर्यटन पुलिस पर पदों की भर्ती करके रोजगार बढ़ाए जाएंगे।

Desk Team