उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब से उत्तराखंड में बच्चों को साफ सफाई भी सिखाई जाएगी जिससे की बच्चे सफाई के प्रर्ति जाकरूक हो सके। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मंगलवार को राज्य के सभी स्कूलों में स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की। इतने ही नहीं नहीं आगे आपको बता दें यह कार्यक्रम उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के 13,000 प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया जाएगा।

उत्तराखंड में बच्चों को सिखाई जाएगी साफ सफाई
जानकारी के आधार पर उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम के लिए रेकिट कंपनी से करार किया है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बच्चों के दैनिक जीवन में स्वच्छता के प्रति बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है कि इससे व्यक्तिगत, स्कूलों, घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता आएगी। उन्होंने कहा कि जन्म से छह वर्ष की आयु तक बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बहुत तेजी से होता है। “बच्चे अपने शुरुआती जीवन में मिले नियमों का पालन करते हैं और इस नींव पर आगे बढ़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल के भविष्य के बाद वे देश के सारथी होंगे और देश का नेतृत्व करेंगे और उन्हें सही दिशा देना जरूरी है।आगे बता दें मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसने सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी 13 जिलों के 500 स्कूलों में सेंट्रल स्टूडियो और वर्चुअल क्लासरूम खोले गए हैं। देखा जाए तो राज्य सरकार द्वारा ये कदम बच्चों की बेहतरी और स्वछता के लिया उठाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



