उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटने से आज मंगलवार को भारी तबाही हुई हैं। बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश हुई है। इतना ही नहीं बादल फटने की वजह से ITI की बिल्डिंग ढह गई है। इस इलाके में स्थित कई दुकानें भी ध्वस्त हो गई हैं।
देवप्रयाग एसएचओ एमएस रावत ने बताया कि आज शाम पांच बजे बादल फटने की खबर मिली। इसमें 12-13 दुकानें और अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि चूंकि लॉकडाउन के चलते अधिकतकर दुकानें बंद थीं इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि यहां जल स्तर बढ़ रहा है और बचाव अभियान जारी है।
इससे पहले 3 मई को उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने की खबर सामने आई थी। रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से फ़ोन पर जानकारी ली और उन्हें प्रभावितों को तुरंत राहत और सहायता राशि देने के निर्देश दिया।
दोनों जिलाधिकारियों को स्थिति पर लगातार नज़र रखने को कहा गया. इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, एनएच व बीआरओ को आदेश दिए गए कि जो मार्ग बंद हो गए हों उन्हें तत्काल खुलवाया जाये ताकि जनता को परेशानी न हो।


Download Android App
Download iOS App



