उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि हाल में हुई कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। पौडी के एक रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या से जनता में उपजे आक्रोश के बीच धामी ने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को लेकर बैठक की है।
घटनाओं को पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश
बैठक में धामी ने जिलाधिकारियों को कानून और व्यवस्था से संबंधित सभी घटनाओं को पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में वन तथा अन्य क्षेत्रों में होटल, रिजॉर्ट तथा धार्मिक कार्यों के लिये हो रहे अतिक्रमण की पहचान कर उस पर सख्ती के साथ त्वरित कार्रवाई के भी निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय परिवर्तन के प्रकरणों में भी सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हाल में घटित कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सभी अधिकारी सर्तकता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।


Download Android App
Download iOS App



