विश्व हिंदू परिषद ने दावा किया है कि हाल ही में असम के करीमगंज जिले में बजरंग दल के 16 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या ‘जिहादियों’ द्वारा की गई थी। शंभु कोइरी की सात जनवरी को करीमगंज शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर बाजारीचेरा पुलिस थाने के लोयरपुआ इलाके में हत्या कर दी गई थी।
कोइरी पड़ोसी हैलाकांडी जिले में बजरंग दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद करीमगंज लौट रहा था।विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने एक बयान में दावा किया कि हत्या को ‘जिहादियों’ ने अंजाम दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की। उसने कहा, “यह कोई इकलौती घटना नहीं है। पिछले दो वर्षों में बजरंग दल के नौ कार्यकर्ता मारे गए हैं और जिहादियों ने 32 पर हमला किया है।”
दक्षिणपंथी हिंदू संगठन ने यह भी कहा कि वह 17 और 18 जनवरी को विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा। बयान में कहा गया है, “इसलिए, 17 और 18 जनवरी, 2023 को बजरंग दल देश भर के जिला केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन करेगा और जिलाधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपेगा…।”


Download Android App
Download iOS App



