सितारगंज : लोग यदि गांव का चहुंमुखी विकास चाहते हैं तो मतदाताओं और प्रत्याशियों को अपनी सोच बदलनी होगी। क्योंकि लोकतंत्र में वोटर राजा है और बाकी सब सेवक। कुछ लोग लालच में आकर अपना वोट बेच देते हैं तो कुछ प्रत्याशी प्रलोभन देकर वोट को खरीद लेते हैं। ऐसा करने वाले पांच साल तक चुने गए प्रतिनिधि को कोसते रहते हैं। आधुनिक दुनिया परिवार ने ‘जागो मतदाता जागो’ अभियान की शुरूआत टैगोर नगर ग्राम सभा से की।
ग्रामीणों की जन पंचायत को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी खूब सिंह ‘विकल‘ ने कहा कि ग्रामीण स्वयं व अपने क्षेत्र के हालत बदलने के लिए योग्य, कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति को ही चुनें न कि जाति, धर्म, दारू, मुर्गा तथा पैसे में अपना वोट बेचें। मतदाता और प्रत्याशी दोनों को ही अपनी सोच बदलनी होगी। तभी गांव में विकास होगा और हालत बदलेंगे। विकल ने बताया कि त्रिस्तरीय चुनाव स्वस्थ और निष्पक्ष तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत हो इसके लिए आधुनिक दुनिया परिवार ने अभियान शुरू किया है।
जो चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगा। ग्रामीणों ने अभियान की प्रशंसा करते हुए त्रिस्तरीय चुनाव में न बिकने व संभावित प्रत्याशियों ने वोटरों को किसी प्रकार का प्रलोभन न देने का संकल्प लिया। इस मौके पर निवर्तमान किशोर राय, आनन्द सरकार, चन्द्रकांत दास, आशु दास, प्रवेर मजुमदार, प्रफुल्लदास, सरजीत साह समेत तमाम आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



