पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा के सासंद अर्जुन सिंह पर हमले के खिलाफ में पार्टी ने बैरकपुर और नॉर्थ 24 परगना में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। आज जब भाजपा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई है। इस झड़प में 20 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं के घायल हो गए ।
झड़प के बाद बैरकपुर के बारासात इलाके में हालात तनाव में है। आपको बता दें कि दोनों पार्टियों के समर्थकों ने पुलिस के सामने एक-दूसरे के समूह के कार्यकर्ताओं को पीटा। दरअसल, रविवार को भाजपा नेता अर्जुन सिंह पर हमला हुआ था।

इसके विरोध में बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी ने सोमवार को यानि आज 12 घंटे का बंद बुलाया है। साथ ही, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बैरकपुर की सभी दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर लगाया जाम
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काकीनाड़ा रेलवे स्टेशन पर जाम लगाया.इसी कारण से ट्रेनो की आवाजाही आधे घंटे प्रभावित रही। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बैरकपुर-बारासात क्षेत्र में अधिकतर जूट मिल बंद हैं। इसके अलावा बीजेपी प्रदर्शनकारियों ने घोष पाड़ा रोड, काकीनाड़ा, पानपुर क्रॉसिंग नैहाटी हावड़ा रोड, नीलगंज रोड पर विरोध मार्च निकाला। इस इलाके में ज्यादातर बिजनेस सेंट और दुकान बंद हैं।


Download Android App
Download iOS App



