राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल जनवरी में पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हुए धमाके के संबंध में यहां एक विशेष अदालत में तीन लोगों के विरुद्ध आरोपपत्र दायर किया है।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आरोपपत्र में एनआईए ने उस घर के मालिक कंकण करन को नामजद किया है जहां बम बनाने के दौरान धमाका हुआ था।
इसके अलावा समर शंकर मंडल और रतन प्रामाणिक को नामजद किया गया है। पश्चिम भंगनमारी गांव में तीन जनवरी को हुए धमाके में मारे गए अनूप दास का नाम भी शुक्रवार को दायर आरोपपत्र में शामिल किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



