झारखण्ड के कृषि मंत्री रंधीर सिंह ने कहा है कि झारखण्ड सरकार के प्रयास से मेधा मदर डेयरी के जरिये दूध एवं दूध निर्मित कई अन्य सामग्री की आपूर्ति राज्य के अलावा विभिन्न प्रदेशों में की जायेगी। श्री सिंह ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के नवनिर्मित भवन के भूमि पूजन एवं उसके शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब यह प्रदेश श्वेत क्रांति तथा दूध उत्पादन एवं किसानों को रोजगार देने के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा।
राज्य के किसानों द्वारा उत्पादित फसलों का समुचित लाभ न मिलने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने योजना के अभाव तथा सरकारों की अस्थिरता की वजह से किसानों को उसका फायदा नहीं मिल सका। कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले सरकार के दौरान भंडारण के अभाव में फसलों को हुई क्षति से काफी नुकसान उठाना पड़ है जिसे देखते हुए वर्तमान सरकार ने चतरा समेत राज्य के अन्य कई जिलों में भी कोल्ड स्टोरेज निर्माण की स्वीकृति दी है। इनका फायदा अब किसानों को अवश्य प्राप्त होगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में भी भाजपा सरकार काम कर रही है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



