पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम के प्रभावशाली मंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा की कथित शारदा चिट फंड घोटाले में भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा है कि उन्हें अब तक क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया है। सुश्री बनर्जी ने एक दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि इसमें यह जानकारी है कि डॉ. शर्मा ही चिट फंड के मालिक हैं और तीन करोड़ रूपए ले रहे हैं।
सुश्री बनर्जी ने पश्चिम असम के धुबरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप यहां हिमंता बाबू को देख सकते हैं, वह कौन हैं, वह आपके मंत्री हैं और वह इस चिट फंड़ में शामिल हैं तथा उन्हें तीन करोड़ रुपए दिए गए है और यह बात इस दस्तावेज में मालिक ने कही है।’’
उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा,‘‘ क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी है और प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने उनकी गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं कराई है।’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अपने सारे वादे पूरे किए हैं लेकिन असम की सरकार सिर्फ लोगों के साथ झूठे वादे करती है। सुश्री बनर्जी ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि ये दोनों ही लालीपॉप हैं।


Download Android App
Download iOS App



