विधानसभा के सामने धरना देंगे हरदा

Summary :

हरीश रावत ने कहा कि किसानों का अब तक 300 करोड़ का भुगतान बकाया है, न केवल हरिद्वार बल्कि उधम सिंह नगर के किसान भी इसमें शामिल हैं।

देहरादून : बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तैयारी कर ली है। इसके लिए रावत 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से किसानों की समस्याओं और जहरीली शराब कांड के विरोध में विधानसभा के सामने सांकेतिक उपवास और धरना देंगे। रावत ने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल रही है।

हरीश रावत ने कहा कि किसानों का अब तक 300 करोड़ का भुगतान बकाया है, न केवल हरिद्वार बल्कि उधम सिंह नगर के किसान भी इसमें शामिल हैं। रावत ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। साथ ही राज्य में जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी त्रासदी है।

रावत ने मृतक के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। रावत ने कहा कि सरकार ने शराबकांड के मामले में समय रहते उचित कदम नहीं उठाए।

Desk Team