नरेंद्र सिंह तोमर बोले- देश को बचाना है, तो मोदी को जिताएं

Summary :

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब गांव-गरीब का सम्मान होता था। कांग्रेस के शासनकाल मे किसान परेशान हैं।

केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है, अगर हमे देश को बचाना है, तो मोदी को जिताकर कर एक बार पुन: प्रधानमंत्री बनाना होगा।
तोमर कल मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में जनसम्पर्क के दौरान आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब गांव-गरीब का सम्मान होता था। कांग्रेस के शासनकाल मे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर खरीद केंद्रों की संख्या कम रखी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों को गुमराह कर रही है। नरेंद्र तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने बेईमानों को जेल भेजा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी।

उन्होंने कहा कि इसलिए देश को बचाना हैं, तो भाजपा को जिताओ। तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने शौचालय निर्माण के माध्यम से नारी को सम्मान दिया है और रसोई को धुंए से मुक्त करने गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 तक मोदी सरकार देश के सभी आवासहीनों को घर उपलगब्ध कराएगी।

Desk Team