‘असुरक्षित’ महसूस करती हैं महिलाएं : पूनम महाजन

Summary :

NULL

मुंबई: राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने आरोप लगाया कि केरल की एलडीएफ सरकार राज्य में महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही। महाजन का कहना है कि दक्षिणी राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह केरल सरकार की जिम्मेदारी है कि वह ऐसा माहौल सुनिश्चित करें जहां महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।

”एलडीएफ सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री को अपने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।” उन्होंने कहा कि महिलाओं का सरकार से भरोसा उठ गया है और पुलिस प्रणाली में दोष को दिखाता है।” महाजन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शनों के लिए पिछले कुछ दिन केरल में थीं। भाजपा की युवा इकाई ने प्रदर्शन आयोजित किए थे।

-भाषा

Desk Team