आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई.एस.विवेकानंद रेड्डी (68) का शुक्रवार को हृदय गति से रुकने से निधन हो गया। विवेकानंद रेड्डी के परिवार ने यह जानकारी दी। विवेकानंद को कडपा जिले के पुलिवेंदुला में उनके आवास पर हृदय गति से रुकने से निधन हो गया। वह लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।
विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी व एक बेटी है। वह कडपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1999 व 2004 में सांसद निर्वाचित हुए। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के दो बार (1989, 1994) में पुलिवेंदुला से निर्वाचित हुए। विवेकानंद आंध्र प्रदेश विधानसभा परिषद के लिए 2009 में निर्वाचित हुए और किरण कुमार रेड्डी सरकार में कृषि मंत्री रहे।


Download Android App
Download iOS App



