CM Naidu : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि सरकार राज्य के पुनर्निर्माण के मिशन पर है। निवेशकों का विश्वास जीतना महत्वपूर्ण है।
CM Naidu ने दिया बड़ा बयान
CM Naidu ने कहा, “हम आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण के मिशन पर हैं। पिछली सरकार ने इसे जिस स्थिति में छोड़ा था, उसे देखते हुए यह एक बड़ी चुनौती होगी। मुझे इस मिशन में सभी के सहयोग की जरूरत है, खासकर मीडिया की। मीडिया नागरिकों को जानकारी देने और सरकार को जवाबदेह बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि बीपीसीएल और विनफास्ट के साथ उनकी सार्थक बैठकें हुईं, इसके कारण बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन हो सकता है।
CM Naidu ने क्या कहा?
सीएम(CM Naidu) ने दावा किया, “पिछले पांच वर्षों में घटित हुई घटनाओं के बाद एक बदलाव आया है। निवेशकों का भरोसा खत्म हो गया था और वे राज्य छोड़कर चले गए, जिसका असर अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ा। अब, यह महत्वपूर्ण है कि हम निवेशकों का भरोसा वापस जीतें।”नायडू ने बीपीसीएल और विनफास्ट के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकों के बारे में अखबारों की सुर्खियों की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “मैं इन बैठकों की रिपोर्टिंग करने के लिए अपने मीडिया सहयोगियों का धन्यवाद करता हूं।
मुख्यमंत्री नायडू ने तीन महीने में विस्तृत योजना और व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कंपनी को भरोसा दिया है कि सरकार इस परियोजना के लिए जरूरी लगभग 5,000 एकड़ भूमि आवंटित करेगी।विनफास्ट के सीईओ फाम सान चौ ने भी सीएम नायडू से मुलाकात की। विनफास्ट वियतनाम की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी है। सीएम नायडू ने उसे आंध्र प्रदेश में अपना ईवी और बैटरी विनिर्माण प्लांट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है।


Download Android App
Download iOS App





