पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा कि आठ अप्रैल को राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा के बाद कड़ी पाबंदियां लगाने का निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अगले सप्ताह तक हालात नहीं सुधरने पर कड़ी पाबंदिया लगाने की चेतावनी दी है। इससे पहले मंगलवार को पंजाब सरकार ने कोविड-19 जांच और टीकाकरण तेज करने का आदेश जारी करते हुए राज्य में दस दिन तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्देश दिया था।
पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में रोजाना वृद्धि देखी जा रही है। हर रोज संक्रमण के दो हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मृतकों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के 65 रोगियों की मौत हुई है।
उधर, दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित योजना को मंजूरी दे दी गई। इस योजना से राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं/लड़कियों को लाभ मिलेगा। 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की कुल आबादी 2.77 करोड़ है, जिनमें 1,46,39,465 पुरुष और 1,31,03,873 महिलाएं हैं।
महिलाएं पंजाब रोडवेज परिवहन निगम (पीआरटीसी), पंजाब रोडवेज बसेज (पीयूएनबीयूएस) और स्थानीय निकाय विभाग द्वारा संचालित सिटी बस सेवा समेत सरकार द्वारा संचालित बसों में इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



