Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, गांधी भवन और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत जांच में लग गई हैं और सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं जालंधर में DPS और मेयर वर्ल्ड समेत कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।
भगवंत मान और केजरीवाल को भी धमकी
बता दें कि इसके साथ-साथ डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर के बुतों को उड़ाने की भी धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजी गई इस ईमेल में पंजाब सीएम भगवंत मान और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी जान से मारने की धमकी भी दी गई है। लिखा है कि दोनों को बम से उड़ा देंगे।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती
वहीं जालंधर में भी एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल खुलते ही एक मेल आया, जिसमें DPS स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और MGN स्कूल को टारगेट करते हुए धमकी भरा मैसेज भेजा गया। मेल में आपत्तिजनक भाषा का यूज करते हुए लिखा गया— “अपने बच्चों को बचाओ…” इस धमकी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : होली पर देसी कट्टे लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार























