मिडिल ईस्ट में भारी तबाही, लेबनान में 14, तेहरान में 13, इजरायल के हाइफा में 2 की मौत, कई लापता और घायल

Summary :

Middle East War Update Today: एक महीने से अधिक समय तक जारी युद्ध में पिछले कुछ घंटो में तबाही मच गई है और मिडिल ईस्ट के कई देशों में लाशें बिछ गई है। कई देशों में ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे है और बैलिस्टिक मिसाइल-ड्रोन से हमला किया जा रहा है। इसी बीच लेबनान, ईरान की राजधानी तेहरान, इजरायल के हाइफा शहर समेत कई देशों में मिसाइल अटैक किए गए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है साथ ही कई लोग घायल हो गए है। वहीं कुवैत और UAE में सायरन और धमाके की आवाज सुनाई दे रही है।…

Middle East War Update Today: एक महीने से अधिक समय तक जारी युद्ध में पिछले कुछ घंटो में तबाही मच गई है और मिडिल ईस्ट के कई देशों में लाशें बिछ गई है। कई देशों में ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे है और बैलिस्टिक मिसाइल-ड्रोन से हमला किया जा रहा है। इसी बीच लेबनान, ईरान की राजधानी तेहरान, इजरायल के हाइफा शहर समेत कई देशों में मिसाइल अटैक किए गए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है साथ ही कई लोग घायल हो गए है। वहीं कुवैत और UAE में सायरन और धमाके की आवाज सुनाई दे रही है।

Middle East War Update Today: हाइफ़ा में आवासीय इमारत पर भीषण हमला

ईरान ने हाइफ़ा में एक आवासीय इमारत पर भीषण मिसाइल हमला कर दिया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और इमारत ध्वस्त होने से 4 लोग मलबे में दबे हुए है। इज़रायल ने बताया कि हाइफ़ा में एक आवासीय इमारत पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान जारी है। इजरायल के पुलिस आयुक्त डैनी लेवी ने बताया कि आवासीय इमारत पर गिरने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का वारहेड शायद टकराने पर नहीं फटा होगा इसलिए कई इमारतों को खाली करा दिया, जिससे मिसाइल के फटने से भारी तबाही का डर ना रहे।

Tehran Rejects Trumps Hormuz Deadline
Tehran Rejects Trumps Hormuz Deadline (Source: Social Media)

मिडिल ईस्ट की जंग ने ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाके धमाकों की आवाज से दहल उठे है। अमेरिका-इजरायल के भीषण हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है और शरीफ यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया है। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।

Southern Lebanon Attacks: लेबनान और बेरूत में भीषण बमबारी

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान और राजधानी बेरूत में भीषण बमबारी की है जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि लेबनान के सबसे बड़े सार्वजनिक चिकित्सा केंद्र, रफिक हरीरी विश्वविद्यालय अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर हमला किया गया था। जिसमें कई लोगों मौत हो गई, 39 अन्य घायल हो गए और पास के एक आवासीय क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।

ALSO READ: तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी, 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी और गैस केंद्र को बनाया निशाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।