Punjab में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर जग्गू की मां पर हुई फायरिंग

Summary :

Punjab में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां और गैंगवार की घटना सामने आई है। बता दे कि पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। भगवानपुरिया की मां और उनके साथ करणवीर अपनी गाड़ी से पंजाब में दूसरे स्थान पर जा रहे थे तभी बाइक सवार ने उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गालियां चला दी जिसमें भगवानपुरिया की मां हरजीत गंभीर रुप से घायल हो गई थी और उनके साथ मौजूद करणवीर की मौके पर मौत हो गई थी। हरजीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने…

Punjab में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां और गैंगवार की घटना सामने आई है। बता दे कि पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। भगवानपुरिया की मां और उनके साथ करणवीर अपनी गाड़ी से पंजाब में दूसरे स्थान पर जा रहे थे तभी बाइक सवार ने उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गालियां चला दी जिसमें भगवानपुरिया की मां हरजीत गंभीर रुप से घायल हो गई थी और उनके साथ मौजूद करणवीर की मौके पर मौत हो गई थी। हरजीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद हरजीत सिंह और करणवीर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों कों मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है साथ ही घटनास्थल से CCTV फुटेज भी निकाल ली है। पुलिस के अनुसार यह घटना गैंगवार हो सकती है क्योंकि जग्गू भगवानपुरिया पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर है। हरजीत कौर जग्गू की मां है और वह भगवानपुर निवासी है।

हमलावर फरार

इस गोलीकांड में 3 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी वह अभी फरार है। डीएएसपी परमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलिंया चलाने के बाद आरोपी फरार है। तीनों आरोपीयों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच भी शुरू कर दी है।

जग्गू भगवानपुरिया कुख्यात गैंगस्टर

पंजाब में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पर लगभग 128 केस लगे हुए है। यह सभी केस हत्या, ड्रग्स तस्करी और गैंगवार से जुड़े हुए है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया का नेटवर्क सिर्फ पंजाब तक ही नहीं ब्लकि विदेशों में भी है। जग्गू भगवानपुरिया बठिंडा की हाई सिक्योरटी जेल में बंद है लेकिन जेल से भी वह कई वारदात को अंजाम दिया है।

Also Read: Punjab: बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।