शहीदी सभा के लिए पंजाब सरकार की व्यापक तैयारियां, लगभग 50 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल: CM मान

Punjab News

Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित होने वाली शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए देश-विदेश से करीब 50 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। इस विशाल आयोजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

Punjab News: स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष इंतजाम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 आम आदमी क्लीनिक और 5 डिस्पेंसरी स्थापित की जा रही हैं। इन केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, दवाइयां और जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।

Punjab News
Punjab News

Punjab News Today: आवागमन और ट्रैफिक व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा देने हेतु ‘इंटर सिटी शटल बस सेवा’ शुरू की जाएगी। शहीदी सभा के दौरान 200 शटल बसें और 100 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे, जो पार्किंग स्थलों से गुरुद्वारा साहिब तक संगत को पहुंचाएंगे। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए इस बार गूगल की तकनीकी सेवाओं का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलेगी और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाए जा सकेंगे। इसके अलावा 5 बड़ी और 16 छोटी पार्किंग जगहें भी बनाई गई हैं।

CM Bhagwant Mann: सुरक्षा के कड़े प्रबंध

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 3200 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0176-3232838 जारी किया गया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल नेटवर्क मजबूत करने के लिए अस्थायी टावर लगाए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 60 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहन तैनात रहेंगे।

Punjab News
Punjab News

सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदी सभा के दौरान सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। विभिन्न जिलों से मशीनरी मंगवाई गई है और सफाई के लिए स्वयंसेवकों की टीमें दिन-रात अलग-अलग शिफ्टों में काम करेंगी ताकि शहर की पवित्रता बनी रहे। पंजाब सरकार की ओर से एक बड़ा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि बिना अनुमति किसी को भी रक्तदान शिविर लगाने की इजाजत नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिरोमणि कमेटी को पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदी सभा के सफल आयोजन के लिए सरकार का कर्तव्य है कि संगत को किसी भी तरह की परेशानी न हो। यदि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता मांगी जाती है, तो सरकार पूरा सहयोग देगी।

छोटे साहिबजादों की महान कुर्बानी को नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत मानव इतिहास में अद्वितीय है। धर्म और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए दी गई यह कुर्बानी आज भी पूरे सिख समाज को प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतसर की वॉल्ड सिटी, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित करने का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। यह फैसला दुनिया भर में बसे सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है।

Punjab News
Punjab News

प्रदूषण और नाम बदलने पर टिप्पणी

दिल्ली के प्रदूषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक स्तर पर है और पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। मनरेगा योजना का नाम बदलने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि केवल नाम बदलने से व्यवस्था नहीं सुधरती, बल्कि जनता के हित में ठोस फैसले लेना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला! कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचोरिया की हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।