Punjab School Opening Date: पंजाब के बच्चों के लिए खुशखबरी! इस दिन खुलेंगे स्कूल और कॉलेज

Summary :

Punjab School Opening Date: बारिश ने पंजाब में तबाही मचा दी है। पंजाब के सभी 23 जिलों बाढ़ग्रस्त घोषित हो चुके हैं। बाढ़ से पंजाब के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। बाढ़ जैसे हालातों में पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि अब उनके स्कूल जल्द ही खुलने वाले हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री ने हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल और कॉलेज खुलने की घोषणा की है। Punjab School Opening Date: कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज राज्य के शिक्षा मंत्री…

Punjab School Opening Date: बारिश ने पंजाब में तबाही मचा दी है। पंजाब के सभी 23 जिलों बाढ़ग्रस्त घोषित हो चुके हैं। बाढ़ से पंजाब के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। बाढ़ जैसे हालातों में पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि अब उनके स्कूल जल्द ही खुलने वाले हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री ने हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल और कॉलेज खुलने की घोषणा की है।

Punjab School Opening Date: कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज और विश्वविद्यालय 8 सितंबर से खुल जाएंगे। हालांकि, छात्रों की नियमित कक्षाएं 9 सितंबर से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 8 सितंबर को सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे। इस दिन शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे और सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी), पंचायत, नगर परिषद और निगमों के सहयोग से सफाई और निरीक्षण कार्य किया जाएगा।

Punjab School News: निजी स्कूलों को शिक्षा मंत्री का आदेश

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि स्कूल भवन, कक्षाएं और अन्य संरचनाएं पूरी तरह सुरक्षित हों। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्कूल भवन में कोई खराबी या समस्या पाई जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत जिले के उपायुक्त और इंजीनियरिंग विभाग को दी जाए।

Punjab School Opening Date
Punjab School Opening Date

Punjab Flood: पीएम मोदी करेंगे दौरा

गौरतलब है कि पंजाब में दशकों की सबसे भीषण बाढ़ के बाद राज्य सरकार ने 27 से 30 अगस्त तक की छुट्टियों की घोषणा की थी। बाद में स्कूलों की बंदी 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। अब हालात सुधरने के बाद सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला किया है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी भी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करेंगे। संभावना है कि वे पंजाब के लिए किसी स्पेशल पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- PM Modi Punjab Visit: पंजाब को मिल सकता है स्पेशल पैकेज, 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करेंगे PM मोदी

Neha Singh