देश के मैदानी इलाकों में गर्मी अब अपना असर दिखने लगी है। दोपहर के समय अब कड़ी धूप का एहसास होने लगा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।इस दौरान मौसम विभाग ने फिर मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान लगाया है। पंजाब (Punjab) में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 28, 29 व 30 मार्च को पंजाब के अलग-अलग जिलों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
- पंजाब में बदल रहा रहा मौसम का मिजाज
- IMD ने अगले तीन दिनों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया
- अलग-अलग जिलों में मौसम में कुछ बदलाव
मौसम में बदलाव के साथ लोगों को राहत मिलने की उम्मीद
आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज
विभाग के अनुसार 28 व 29 मार्च को पंजाब के 10 जिलों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व मोहाली शामिल है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलने के आसार हैं और साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसी तरह 30 मार्च को 19 जिलों में ये बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को पटियाला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, मोहाली 32.1 डिग्री, लुधियाना 31.4, पठानकोट 31.2, बरनाला 31.1 व फिरोजपुर में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




