अभिनेता Ravi Prakash ने अंबाजी मंदिर में किए दर्शन, Jatadhara की सफलता के लिए प्रार्थना की

Summary :

राजस्थान में अंबाजी मंदिर एक पवित्र तीर्थ स्थल है

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता रवि प्रकाश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जटाधारा’ की शूटिंग से पहले बुधवार को माउंट आबू स्थित अंबाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन किए। माउंट आबू स्थित, अंबाजी मंदिर एक पवित्र तीर्थ स्थल है, जहां देश भर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रवि ने ‘जटाधारा’ की सफलता के लिए प्रार्थना किया। अभिनेता ने कहा, “मैं भगवान के आशीर्वाद के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं।

Rajasthan: IIFA 2025 में रेखा ने राकेश रोशन को उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा

‘जटाधारा’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि जटाधारा क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़ेगी। इस फिल्म की शैली में अपनी जगह है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए वास्तव में कुछ अनूठा पेश करती है। मैं फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और निर्देशक के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूं।”

‘जटाधारा’ में अभिनेता सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा हैं। ‘जटाधारा’ सोनाक्षी की पहली तेलुगू फिल्म है। फिल्म में रवि प्रकाश महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में शिल्पा शिरोडकर, रेन अंजलि और दिव्या विज मुख्य भूमिकाओं में होंगी। वेंकट कल्याण के निर्देशन में तैयार ‘जटाधारा’ का निर्माण जी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल, प्रेरणा अरोड़ा, अरुणा अग्रवाल, शिविन नारंग ने किया है। सह निर्माता अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं।

रवि की पिछली ओटीटी रिलीज ‘कोबाली’ एक मनोरंजक क्राइम-थ्रिलर थी, जिसमें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सराहना मिली।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.