राजस्थान की सियासी गलियारों से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला खनन लीज से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और ग्रामीणों में इस मामले पर तेज विवाद हो गया। जिसके बाद हालात बिगड़ गए और ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बनाकर खूब पीटा, जिससे उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ उनके समर्थकों में शोक की लहर है। आरोप है कि हमले के बाद उन्हें जयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।
कौन हैं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना?
बताते चले कि राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता थे। उन्होंने साल 2003 में राजस्थान की बयाना विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वे गुर्जर समुदाय के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में गिने जाते थे और खनन व क्रेशर व्यवसाय से भी जुड़े थे। 12 अक्टूबर 2026 की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज से जुड़े विवाद के दौरान उन पर हमला हुआ, जिसमें गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत कैसे हुई?
बता दें कि पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत को लेकर कई खबरे सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दो साल से बंद क्रेशर प्लांट और जमीनी विवाद को मौत की वजह बताया जा रहा है। यह भी खबर है कि भौंडा और रायपुर गांव के लोग लंबे समय से खनन गतिविधियों का विरोध कर रहे थे। रविवार शाम क्रेशर प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए विवाद हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना में पूर्व विधायक के सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुख की बात है कि इलाज के दौरान पूर्व विधायक का निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App




