राजस्थान में स्वास्थ्य नवाचार पर CM भजनलाल शर्मा की जेपी नड्डा से मुलाकात

Summary :

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और योजनाओं पर चर्चा की। सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर जानकारी दी। यह मुलाकात राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि जेपी नड्डा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गई। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया। सीएम ने आगे कहा कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री को हमारी सरकार द्वारा राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं जन स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की।

Jaipur: पहलगाम हमले में मारे गए नीरज का अंतिम संस्कार, CM भजनलाल हुए शामिल

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से स्नेहपूर्ण भेंट की थी। उन्होंने रात लगभग 7.28 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज मुख्यमंत्री निवास पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से स्नेहपूर्ण भेंट की। इस दौरान विभिन्न जनहितकारी विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।”

बता दें इसके अलावा सीएम भजनलाल शर्मा ने कला के क्षेत्र में लोक मांड गायिका बेगम बतूल और मशहूर उर्दू शायर शीन काफ निजाम को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। सीएम ने एक्स पर कहा, “आज नई दिल्ली में राजस्थान की प्रख्यात भजन और लोक मांड गायिका बेगम बतूल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह स्वर्णिम उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत कौशल और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और लोक कलाओं की जीवंतता का भी प्रतिनिधित्व करती है।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.