राजस्थान में ठंड का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

Summary :

राजस्थान में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ी, कोहरे का अलर्ट जारी

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज  की गई। मौसम विभाग ने आज 17 जनवरी 2025 को राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में शीतलहर चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर से बढेगी ठंड

राजस्थान में शीतलहर से ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर, पाली, जोधपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, जालोर जिलों मे मौसम साफ रहने की संभावना है। राजस्थान में कोटा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा मौसम विभाग ने कोटा में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।