सीकर-फतेहपुर में बस और ट्रक की टक्कर, 4 मौत, 28 से अधिक घायल

Summary :

Jaipur Bus Accident:राजस्थान में सीकर के फतेहपुर में मंगलवार रात करीब 10:40 बजे स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 28 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि सामने से एक ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की दिशा में आ रहा था। फतेहपुर के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री अपनी…

Jaipur Bus Accident:राजस्थान में सीकर के फतेहपुर में मंगलवार रात करीब 10:40 बजे स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 28 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि सामने से एक ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की दिशा में आ रहा था। फतेहपुर के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री अपनी सीटों में ही फंस गए।

Vaishno Devi to Khatu Shyam Bus Accident: कैसे हुई ये घटना?

Jaipur Bus Accident
Jaipur Bus Accident

बता दें कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिससे हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों ने रुककर स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Bikaner Accident News Today: घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भेजा, जहां डॉक्टरों की टीमें उनका इलाज कर रही हैं। हादसे में घायल अधिकांश यात्री गुजरात के रहने वाले थे, जो जम्मू स्थित वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसके बाद वे खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन फतेहपुर में यह हादसा हो गया।

Jaipur Bus Accident: कई यात्रियों की हालत नाजुक

Jaipur Bus Accident
Jaipur Bus Accident

डॉक्टरों के अनुसार घायल यात्रियों में से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में वृद्ध और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस घटना के कारणों की जांच जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से 7 की स्थिति गंभीर है, जिन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं और उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है।

वहीं, अन्य घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया और मामूली चोट वाले कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ड्राइवर की आग लगने से हादसे की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Big Breaking: मोदी सरकार के नेतृत्व में UNESCO ने दीपावली को विश्व धरोहर घोषित किया, आज फिर रोशनी से जगमगाएगी दिल्ली

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।