Mount Abu Flood News: सिरोही में जमकर हुई बारिश, माउंट आबू की मुख्य सड़क धंसी

Summary :

Mount Abu Flood News: राजस्थान में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगह मध्यम से भारी बारिश हो रही है। इसी बीच सिरोही का मुख्य पर्यटन स्थल माउंट आबू में भारी बारिश के कारण मुख्य मार्ग धंस गया है। यह माउंट आबू का मार्ग तीन जगह से खाई की तरफ धंस गया है जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है जिससे स्थानिय नागरिकों को पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Rajasthan Rainfall News जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने भारी बारिश की आशंका के चलते सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और…

Mount Abu Flood News: राजस्थान में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगह मध्यम से भारी बारिश हो रही है। इसी बीच सिरोही का मुख्य पर्यटन स्थल माउंट आबू में भारी बारिश के कारण मुख्य मार्ग धंस गया है। यह माउंट आबू का मार्ग तीन जगह से खाई की तरफ धंस गया है जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है जिससे स्थानिय नागरिकों को पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rajasthan Rainfall News

Mount Abu Flood News
Mount Abu Flood News

जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने भारी बारिश की आशंका के चलते सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिले में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

School Closed in Rajasthan

स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र के सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मियों को अपने निर्धारित विभागीय समय के अनुसार अपने-अपने स्थानों पर रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। साथ ही यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिया कि कोई सरकारी, निजी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Mount Abu Breaking News

Mount Abu Flood News
Mount Abu Flood News

माउंट आबू के मुख्य मार्ग धंसने के बाद मौसम विभाग IMD ने अगले 24 घंट में भारी बारिश का पूर्वनुमान जारी किया है और लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है। वहीं भारी बारिश के चलते आपदा प्रबंधन ने बनास नदी में बाढ़ की आशंका जताई है साथ ही आस-पास के लोगों से भी सतर्कता बरतने और नदी के पास ना जाने की अपील की गई है।

ALSO READ:जयपुर में बड़ा हादसा, हवेली ढहने से 2 की मौत; कई लोग जख्मी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।