22 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर PM मोदी का बीकानेर दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर होंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तैयारियों पर बैठक की और बताया कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भी चर्चा हुई, जिसमें सेना और प्रधानमंत्री की भूमिका सराहनीय रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर होंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहली तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की और बाद में कहा कि कार्यकर्ताओं में अत्‍यंत उत्‍साह दिखाई दे रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जहां पर व्‍यवस्‍थाएं कम हो रही हैं उसका विस्‍तार कर रहे हैं। बड़ी संख्‍या में क्षेत्र के नागरिक पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मां करणी की कृपा से हम सफल हुए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सेना का काम सराहनीय रहा है। उन्‍होंने कहा कि सीमा पर हमारा कोई जवान हताहत नहीं हुआ, हालांकि पाकिस्तान ने हमारे देश के अंदर घुसकर हमला करने की कोशिश की लेकिन हमारे जवानों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।

PM मोदी 31 मई को भोपाल में महिला सम्मेलन में होंगे शामिल, तैयारी में जुटी सरकार

उन्‍होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान की बस्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाते हुए आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तनाबूद किया। सेना ने उन आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया जो कंधार हमले में भी शामिल थे। इस दौरान कई आतंकियों ने यहां तक कहा कि अच्‍छा होता कि इस हमले में परिवार के साथ मैं भी मारा जाता।

उन्‍होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से सामान्य हवाई यात्राएं चालू करवाई, उसमें भी उन्होंने युद्धक विमान निकाल लिए। भारत की ताकत से घबराया पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए कई देशों से गिड़गिड़ाया। इसके बाद पाकिस्‍तान की सेना ने भारतीय सेना के अध‍िकारियों से कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते है, हम आपसे चर्चा करना चाहते हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने कुछ शर्तें भी रखी कि हमें बचे हुए आतंकवादियों का समर्पण चाहिए, आप आतंकवाद का कभी संरक्षण नहीं करोगे। इन शर्तों पर ऑपरेशन सिंदूर को स्‍थगित किया गया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.