Rajasthan Husband Murder Case : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां फिर एक बार रिश्ते शर्मशार हुए हैं। यहां तक कि इस मामले ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी की मौत की याद ताजा कर दी।
दरअसल, राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक दुल्हन ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति की हत्या कर सड़क हादसे का झूठा मामला बनाया। पुलिस को घटना पर शक तब हुआ जब मेडिकल रिपोर्ट में पति के शरीर पर पिटाई और गला घोंटने के निशान मिले, वहीं मृतक पति की पत्नी अंजू का प्रेमी संजू के साथ फोन रिकॉर्ड से लगातार संपर्क पाया गया जिससे साजिश से पर्दा उठा। दरअसल आरोपी हत्या को एक्सीडेंट का स्वरूप देना चाहते थे।
Rajasthan Husband Murder Case : बनाई फिल्मी कहानी
घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है. रावला थाना क्षेत्र के अनूपगढ़ मार्ग पर आशीष और उसकी पत्नी अंजू बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिले. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया. पत्नी अंजू ने पुलिस को कहानी सुनाई कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और उसकी सोने की ज्वेलरी लूट ली.
गंगानगर एसपी अमृतु दुहान ने बताया, “शुरुआती जांच में ही पुलिस को शक हो गया था. घटनास्थल का निरीक्षण और एफएसएल टीम की जांच से पता चला कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं है.”
Rajasthan Murder Case : मेडिकल रिपोर्ट ने खोले राज

दुल्हन की रची गई इस फिल्मी मर्डर मिस्ट्री में पुलिस को झोल नजर आए. सड़क हादसे में आशीष की मौत बताई गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे और सबसे अहम बात उसका गला घोंटा गया था. जहां पति की जान चली गई, वहीं साथ मौजूद पत्नी अंजू को एक खरोंच तक नहीं आई थी. यह वो बिन्दु था जिसपर पुलिस ने हत्या के नजरिए से इस मामले को देखना शुरू किया। इसके बाद पूछताछ पर अंजू के मोबाइल रिकॉर्ड से खुलासा हुआ कि वह सादुलशहर निवासी अपने पुराने प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी.
Wife Killed Husband : क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आशीष और अंजू की शादी हुए 3 महीने हुए थे, मगर अंजली पिछले 6-7 सालों से संजय के साथ प्रेम संबंध में थी। दोनों प्रेमियों ने एक साथ एक ही कालेज से पढ़ाई की थी। इस दौरान दोनों की नजदीकियाँ बढ़ीं। हाल में अंजली की शादी उसके मातापीता ने आशीष से करा दी, जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था।
अब दोनों के बीच में आशीष एक रोड़े से कम नहीं था, जिसे वे दोनों अपने सामने से हटाना चाहते थे। अंजली ने आशीष की हत्या की प्लानिंग बनाने के लिए अपने प्रेमी संजय से मुलाकात की थी, प्लान क्लीयर था कि आशीष को रास्ते से हटाने के लिए इसे साजिश का रूप दिया जाएगा। इस प्लान में उन के साथ उनके 2 और दोस्तों रौकी और सिद्धार्थ ने भी मदद की। दोनों ही 20 साल के हैं।
प्लान के मुताबिक वे अंजली आशीष को सुनसान रास्ते से ले गई, वहां पीछे से संजय ने ताबड़तोड़ आशीष के सर पर वार किए और फिर गल घोंट दिया गया। इस हत्या को इस तरह डिजाइन करने की कोशिश की गई ताकि लगे कि यह एक्सीडेंट है। मगर खेल वहां बिगड़ गया जब मैडिकल रिपोर्ट में जानबूझ कर मारे गए चोट के निशान पाए गए।
Rajasthan Crime News : राज्य रघुवंशी जैसा मामला बनाने की कोशिश
बता दें, इसी तरह का मामला राजा रघुवंशी के साथ भी देखने को मिला जहां सोनम रघुवंशी ने हनीमून पीरीअड में अपने पति की प्रेमी संग हत्या कर दी। इस हत्या को भी ऐसे ही रचा गया ताकि लगे कि यह कोई एक्सीडेंट है, मगर जैसे ही गुत्थी सुलझी मुख्य आरोपी के रूप में सोनम रघुवंशी और उस के प्रेमी का नाम सामने आया।
यह भी पढ़ें – कैसे हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत? इससे पर्दा उठाएगी SIT, इंजेक्शन का एंगल जांच के दायरे में


Download Android App
Download iOS App




