राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले कैदी आदिल को बीकानेर सेंट्रल जेल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आदिल की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। राजस्थान पुलिस ने धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल को धमकी मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई और जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि बीकानेर सेंट्रल जेल से सुबह आदिल नाम के कैदी ने पुलिस कंट्रोल को फोन कर धमकी दी थी। पुलिस ने कैदी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी देने वाले की मानसिक हालत ठीक नहीं
जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि आदिल को पहले पाली जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उसे बीकानेर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि आदिल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। फिलहाल जांच जारी है।
डिप्टी सीएम को भी मिली धमकी
गौरतलब है कि राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को भी बुधवार, 27 मार्च को देर शाम जान से मारने की धमकी वाला कॉल आया था। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार देर शाम आए इस फोन कॉल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कॉल करने वाले नंबर की लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि कॉल की लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल की है। इसके बाद पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आए और जेल प्रशासन को सूचना देकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
पहले भी मिली थी धमकी
बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी मिली है। इससे पहले भी उन्हें दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी वाले कॉल दौसा जिले के श्यालावास में स्थित विशिष्ट जेले से ही आए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा जेलर और दो जेल कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी।
Rajasthan: सौगात-ए-मोदी से Ramzan में खुश हुए मुसलमान, अजमेर शरीफ ने की प्रशंसा


Download Android App
Download iOS App



