उदयपुर में सब्जी खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तलवारें चलीं और आगजनी हुई। पुलिस ने हालात पर काबू पाया और इलाके में शांति बहाल की, लेकिन शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ को हिरासत में लिया गया है।
राजस्थान के उदयपुर में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरूवार देर शाम को एक सब्जी खरीदने को लेकर मामूली कहासुनी बढ़कर लड़ाई झगड़े और फिर हिंसा में बदल गई और तलवारें तक चलाई गई। इलाके में आगजनी भी हुई, जिसके बाद भारी पुलिसबल को तैनात किया गया। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन पूरा शहर अभी छावनी में बदल गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ की पहचान कर उनकी तलाशी जारी है। बता दें इस हिंसा में दो लोग गंभीर रूप से घायाल हो गए हैं। रात को माहौल काफी खराब हो गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया है।
सब्जी को लेकर शुरू हुआ विवाद
फल-सब्जी खरीदने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हुई, जो धीरे धीरे दो समुदायों के बीच झगड़े में बदल गई। देखते देखते ही हाथापाई से होती हुई हिंसा तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान एक समुदाय के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायाल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने आसपास खड़े ठेले पर पथराव भी किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इससे आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क किनारे खड़े कुछ ठेलों को आग के हवाले कर दिया। घायल सब्जी विक्रेता को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया, जहां उसका इलाज जारी है।
भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी सहित चार थानों पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। घटना की खबर शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर शांत किया और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की तस्वीरें
हमले के दौरान आरोपी युवक एक गली से आते-जाते नजर आए और उनके साथ कुछ हथियारों की तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हुई हैं। वहीं, घटना के बाद देर रात मौके पर पहुंचे एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया था, फिलहाल मौके पर शांति है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



