Easy Mushroom Aloo Chaap Recipe: गर्मियों के मौसम में चटपटा और हेल्दी खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन हर रोज समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए, जो सबको टेस्टी भी लगे और जिसमें बहुत ज्यादा समय भी बर्बाद न करना पड़े। इस गर्मी अगर आप भी ऐसी ही कुछ आसान रेसिपी ट्राई करना हैं, तो आज हम आपको बेहद आसान और टेस्टी रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाने में ज्यादा खर्च नहीं लगता है। इसे खाने के बाद घर आए मेहमान से लेकर परिवार के लोग तक आपकी तरफ करेंगे।
Easy Mushroom Aloo Chaap Ingredients: मशरूम आलू चाप बनाने की सामग्री

- 200 ग्राम (बारीक कटे हुए)
- आलू 3-4 (उबले और मैश किए हुए)
- प्याज 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च 2-3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
- मसाले हल्दी (1/4 चम्मच), लाल मिर्च पाउडर (1/2 चम्मच)
- गरम मसाला (1/2 चम्मच),
- अमचूर पाउडर (1/4 चम्मच)
- कॉर्नफ्लोर/बेसन का घोल और ब्रेडक्रंब्स
- तेल तलने के लिए
- धनिया पत्ती और नमक
Also Read: बिना अंडे के घर पर बनाएं बेकरी जैसी Soft और Fudgy Chocolate Brownie, देखें स्पेशल रेसिपी
Easy Mushroom Aloo Chaap Recipe: मशरूम आलू चाप बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें, इसके बाद प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च को सही से भूनें।
- अब इसमें मशरूम डालकर तब तक भूनें जब तक इसका पानी सूख न जाए।
- इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालें और धनिया पत्ती डालें।
- अब मैश आलू में थोड़ा नमक मिलाएं।
- फिर आलू के मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बना लें। उसमें मशरूम की स्टफिंग भरकर गोल आकार दें।
- अब टिक्की को कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोकर ब्रेडक्रंब्स में अच्छी तरह लपेटें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल गरम कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
- फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब आपका मशरूम आलू चाप बनकर तैयार है।
- इसे आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ खा सकते हैं।
Also Read: बच्चों के Tiffin के लिए Best है ‘Chocolate Paratha’, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें यह Special Dish























