ईरान को लगा बड़ा झटका, IRGC के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खातमी की मौत

Summary :

Major General Majid Khademi Killed: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खातमी की मौत हो गई है और ईरान ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। सुबह अमेरिका-इजरायल के हमले में आज खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद की मौत से ईरान को बड़ा झटका लगा है। ईरान पर लगातार इजरायल–अमेरिका के भीषण हमले जारी है जिससे कई टॉप अधिकारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जनरल माजिद खातमी ने इंटेलिजेंस में अहम रोल निभाया था और कई बार घुसपैठ की साजिश में निभाए गए योगदान की तारीफ भी…

Major General Majid Khademi Killed: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खातमी की मौत हो गई है और ईरान ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। सुबह अमेरिका-इजरायल के हमले में आज खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद की मौत से ईरान को बड़ा झटका लगा है। ईरान पर लगातार इजरायल–अमेरिका के भीषण हमले जारी है जिससे कई टॉप अधिकारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जनरल माजिद खातमी ने इंटेलिजेंस में अहम रोल निभाया था और कई बार घुसपैठ की साजिश में निभाए गए योगदान की तारीफ भी की गई है।

50 वर्षों तक देश के लिए सेवा की

ईरान ने जनरल खादेमी की मौत की पुष्टि कर दी है और बताया कि उन्होंने लगभग 50 वर्षों तक देश के लिए सेवा की थी और इंटेलिजेंस समेत सुरक्षा सेवाओं में महत्वपूर्ण रोल निभाया था। साथ ही ईरान में दुश्मनों की घुसपैठ को रोकने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था। अब उनकी मौत के बाद ईरान को झटका लगा है। बता दें कि एक महीने से जारी जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई से यह मौत का सिलसिला शुरू हुआ था और अब तक कई टॉप अधिकारी मारे जा चुके है।

45 दिनों के युद्धविराम की शर्तों पर चर्चा

खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच अब शांति की राह नजर आ रही है। बता दें कि ईरान के लिए निर्धारित समय सीमा नजदीक आने के साथ अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों का एक समूह 45 दिनों के युद्धविराम की शर्तों पर चर्चा कर रहा है, जिसके चलते युद्ध का स्थायी अंत हो सकता है।

ALSO READ: खत्म होगा मिडिल ईस्ट का युद्ध! 45 दिनों के सीजफायर पर समझौता, ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का अंतिम चरण

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।