Pasta Cutlet Recipe in Hindi: सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का लंच, बच्चे हर दिन कुछ स्पेशल खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में रोज हमें समझ में नहीं आता है कि क्या बनाया जाए। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो ट्राई करें ये पास्ता कटलेट रेसिपी। इस डिश को बनाना बेहद आसान है। जिसे हर कोई पसंद करता है। ये क्रिस्पी और चटपटे होते हैं। इस डिश को बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में आइए जानते हैं, पास्ता कटलेट बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
Pasta Cutlet Recipe in Ingredients: पास्ता कटलेट बनाने की सामग्री

- पास्ता (उबला) – 1/2 कप
- ब्रेड स्लाइस – 1
- आलू उबला – 1
- प्याज बारीक कटी – 1 टेबलस्पून
- चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
- हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
- हरी मिर्च कटी – 1
- तेल
- नमक – स्वादानुसार
Pasta Cutlet Recipe in Hindi: पास्ता कटलेट बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए पास्ता लें और उबालें इसके बाद इसमें उबले आलू मिलाएं।
- अच्छी तरह इसे मिलाने के बाद इसमें कटा प्याज मिलाएं।
- अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया और चाट मसाला डालकर मिलाएं।
- अब मिश्रण को चार बराबर-बराबर भागों में बाटें और कटलेट का शेप दें।
- इसके बाद पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें तैयार पास्ता कटलेट डाल दें।
- फिर गैस का फ्लेम कम कर दें और कटलेट को सुनहरा होने तक भूनें।
- कटलेट को दोनों तरफ पलट-पलट कर अच्छी तरह सेकें, जब तक ये दोनों तरफ फ्राई न हो जाए।
- अब आपका टेस्टी पास्ता कटलेट बनकर तैयार है। इसे आप चटनी या फिर टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
Also Read: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए घर पर बनाएं Market Style Mango Lassi, यहां देखें Recipe























