ठेले पर चाऊमीन-मोमोज खाने वाले सावधान! हापुड़ में एसिड और केमिकल से बना 200 लीटर सॉस बरामद

Summary :

Hapur Tomato Sauce Adulteration: आप ठेले से चाउमीन-मोमोज खाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पन्नापुरी इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में करीब 200 लीटर संदिग्ध सॉस बरामद हुई, जिसे बेहद गंदी स्थितियों में तैयार किया जा रहा था। विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि शहर में ‘वेजिटेबल सॉस’ के नाम पर कुछ घटिया और मिलावटी टमाटर सॉस बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। Hapur Tomato Sauce Adulteration: एसिड से तैयार कर रहे थे सॉस इस छापेमारी में…

Hapur Tomato Sauce Adulteration: आप ठेले से चाउमीन-मोमोज खाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पन्नापुरी इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में करीब 200 लीटर संदिग्ध सॉस बरामद हुई, जिसे बेहद गंदी स्थितियों में तैयार किया जा रहा था। विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि शहर में ‘वेजिटेबल सॉस’ के नाम पर कुछ घटिया और मिलावटी टमाटर सॉस बाजार में सप्लाई किया जा रहा है।

Hapur Tomato Sauce Adulteration: एसिड से तैयार कर रहे थे सॉस

इस छापेमारी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात जो सामने आई, वो है सॉस बनाने का तरीका। जांच में अधिकारीयों ने पाया कि सॉस बनाने के लिए टमाटर का प्रयोग नहीं किया गया था। इसकी जगह सॉस को गाढ़ा और लाल बनाने के लिए एसिड, सड़ा-गला सामान और प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारीयों ने बताया कि पहली नजर में ये सॉस इतना ख़राब लग रहा था कि इसको खाने लायक नहीं माना जा सकता। विभाग ने तैयार सॉस, कच्चा माल और इस्तेमाल किए गए उपकरण जब्त कर लैब भेज दिए हैं।

Hapur Fake Tomato Sauce: संदिग्ध सामान को नष्ट करवा दिया

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में ये बात भी सामने आई हैं कि यह जहरीला सॉस स्थानीय बाजारों, छोटे ढाबों और सड़क किनारे लगने वाले ठेलों पर सप्लाई किया जा रहा था। कुछ मुनाफा कमाने के चक्कर में कई लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। मौके पर मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि टीम ने जब्त किए गए संदिग्ध सामान को नष्ट करवा दिया है। अब इसे बेचने वाले नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आगे कोई लोगों की सेहत से खिलवाड़ न कर सके।

Food Safety Raid Hapur: विभाग ने लोगों से की अपील

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता बढ़ गई है। खाद्य विभाग ने लोगों से कहा है कि वे खुले या बिना ब्रांड वाले खाद्य सामान न खरीदें। अगर कहीं कोई संदिग्ध चीज दिखे तो तुरंत विभाग को जानकारी दें।

यह भी पढ़ें: संत रामपाल को मिली जमानत, कुछ देर में जेल से बाहर आएंगे रामपाल;11 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।