Gautam Gambhir Post: Gautam Gambhir ने इन 3 खिलाड़ियों की तारीफ में किया खास पोस्ट, जानें कोच के क्या थे जज़्बात?

Summary :

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। तिलक वर्मा (नाबाद 51), नमन धीर (31) और नितीश कुमार रेड्डी (26) ने शानदार प्रदर्शन कर मुश्किल हालात में टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने तीनों युवा खिलाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए ‘Boys Becoming Men’ कैप्शन लिखा और उनके परिपक्व प्रदर्शन की तारीफ की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने तीन युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने नितीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा और नमन धीर की तस्वीर शेयर करते हुए तीन शब्दों का कैप्शन लिखा, ‘Boys Becoming Men’। गंभीर के इस मैसेज ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की।

Gautam Gambhir Post: मुश्किल हालात से भारत ने की शानदार वापसी

India's Comeback From Difficult Situation
India’s Comeback From Difficult Situation (Source: Google)

शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 70 रन और बेवॉन जैकब्स ने 58 रनों की अहम पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने 180 रन बनाए। भारत के सामने जीत के लिए 181 रनों का टारगेट था।

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन (14), अभिषेक शर्मा (27), वैभव सूर्यवंशी (4), श्रेयस अय्यर (7) और अक्षर पटेल के विकेट गिरने से टीम इंडिया मुश्किल में आ गई। भारतीय टीम ने महज 70 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। उस समय न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा था और भारत की हार की आशंका बढ़ गई थी।

तिलक, नमन और नितीश ने पलट दिया मैच

Match Winners For India Against Newzealand
Match Winners For India Against Newzealand (Source: Google)

मुश्किल सिचुएशन में तिलक वर्मा और नमन धीर ने जिम्मेदारी संभाली और दोनों के बीच 42 रनों की जरूरी पार्टनरशिप हुई। नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 17 गेंदों पर 31 रन बनाए। उनकी पारी में तीन शानदार छक्के शामिल रहे, जिसने भारतीय टीम को मुकाबले में वापस ला दिया।

नमन के आउट होने के बाद नितीश कुमार रेड्डी ने तिलक वर्मा का साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पेशेंस और अटैक का बेहतरीन तालमेल दिखाया। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम की जीत कन्फर्म की। भारत ने एक बॉल बचे रहते टारगेट हासिल कर लिया।

गौतम गंभीर के तीन शब्दों ने खींचा ध्यान

भारतीय टीम की इस शानदार वापसी के बाद गौतम गंभीर ने तिलक वर्मा, नमन धीर और नितीश कुमार रेड्डी की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘Boys Becoming Men’। गंभीर के इस कैप्शन का मतलब है कि युवा खिलाड़ी अब मैच्योर होकर बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार हो रहे हैं। दबाव भरे मुकाबले में तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। गंभीर का यह पोस्ट युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और उनके प्रदर्शन की तीराफ के तौर पर देखा जा रहा है।

सीरीज में भारत की मजबूत पकड़

India Dominance In Ongoing Series
India Dominance In Ongoing Series (Source: Google)

दूसरे टी-20 में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया को सीरीज अपने नाम करने के लिए बाकी बचे तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए सीरीज में वापसी करना चुनौतीपूर्ण होगा। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Read More: India’s Big Achievement: भारत ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ये मुकाम हासिल करने वाली बनी पहली टीम

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।