15 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया A की ओर से खेलते हुए उन्होंने ऐसी तूफानी पारी खेली कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर अब आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसमें Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का भी जिक्र किया गया।
Iceland Cricket On Vaibhav: वैभव की पारी के बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव ने UAE A के खिलाफ महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया था। अपनी इस पारी में उन्होंने 28 छक्के लगाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक पूरा कर के लिस्ट A क्रिकेट का सबसे तेज शतक भी जड़ दिया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में अलग से जगह भी बनाई।
वैभव की बल्लेबाजी पर आइसलैंड क्रिकेट ने दिखाया अपना सरकैज़्म
It is no coincidence that on Tuesday Jensen Huang returned as Nvidia CEO, and on Wednesday, the AI chips in Vaibhav Sooryavanshi’s bat came back.
— Iceland Cricket (@icelandcricket) November 25, 2026
वैभव की बल्लेबाजी पर आइसलैंड क्रिकेट ने X पर सरकैज़्म में लिखा कि मंगलवार को जेन्सेन हुआंग Nvidia के CEO के तौर पर लौटे हैं और बुधवार को वैभव के बल्ले में AI चिप्स वापस आ गईं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने युवा बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी की तुलना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कर दी।

इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी वैभव की जमकर तारीफ की है। ANI से बातचीत में उन्होंने 15 साल के बल्लेबाज को भारतीय क्रिकेट का भविष्य और एक बड़ा टैलेंट बताया। गांगुली ने कहा कि वैभव ने IPL और भारत के लिए मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
हालांकि, गांगुली ने लोगों को वैभव की तुलना दूसरे खिलाड़ियों से करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह अभी काफी युवा हैं और उन्हें बिना किसी दबाव के अपने अंदाज में खेलने का मौका मिलना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




