World Cup 2027 Schedule Date Reveal: इस दिन होगी 2027 वर्ल्ड कप के शेड्यूल की अनाउंसमेंट, जल्द नोट करें तारीख

Summary :

2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान 1 अक्टूबर को होने की उम्मीद है, जबकि टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चल सकता है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत समेत आठ टीमें रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर सकती हैं, जबकि चार टीमों का फैसला क्वालिफायर के जरिए होगा।

2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इवेंट्स से जुड़े अधिकारी 1 अक्टूबर, गुरुवार को टूर्नामेंट के ऑफिशियल शेड्यूल का ऐलान कर सकते हैं। इस बार क्रिकेट का सबसे बड़ा वनडे टूर्नामेंट अफ्रीका में खेला जाएगा, जिसकी होस्टिंग साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।

2027 वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के नंबर्स में बदलाव के साथ टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी चेंज देखने को मिलेगा। इसके अलावा फैंस के लिए टिकट बुकिंग को लेकर भी प्रोसेस शुरू किए जाएंगे। टिकटों की तत्काल बिक्री नहीं होगी, लेकिन दर्शक पहले से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

World Cup 2027 Schedule Date Reveal: 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

2027 World Cup Tournament Starting Date
2027 World Cup Tournament Starting Date (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने की पॉसीबिलिटी है। यह तारीख महात्मा गांधी की जयंती के दिन पड़ती है और अफ्रीका में टूर्नामेंट की शुरुआत को इसी खास दिन से जोड़कर देखा जा रहा है। टूर्नामेंट अक्टूबर की शुरुआत से शुरू होकर नवंबर तक चल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेले जाने की पॉसीबिलिटी है।

14 में से 10 टीमों की जगह पहले ही होगी तय

10 Teams Directly Qualify For World Cup 2027
10 Teams Directly Qualify For World Cup 2027 (Source: Google)

वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 14 टीमों में से 10 टीमों की सिचुएशन 30 सितंबर तक साफ हो सकती है। इनमें होस्ट साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की जगह पहले से तय है। इसके अलावा आईसीसी वनडे रैंकिंग के बेस पर आठ बाकी टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी। वहीं बाकी चार टीमों का फैसला क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए होगा। शेड्यूल में इन टीमों को फिलहाल क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-2, क्वालिफायर-3 और क्वालिफायर-4 के रूप में जगह दी जा सकती है।

वहीं दिलचस्प बात तो यह है कि तीन होस्ट देशों में शामिल नामीबिया की वर्ल्ड कप में जगह अभी पूरी तरह से पक्की नहीं हुई है। उसे क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए बनाए गए प्रोसेस से गुजरना पड़ सकता है।

इन टीमों का क्वालीफाई करना लगभग तय

Teams Qualify For World Cup 2027
Teams Qualify For World Cup 2027 (Source: Google)

वनडे रैंकिंग के मौजूदा समीकरण के मुताबिक भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सीधे क्वालीफिकेशन की दौड़ में हैं। इसमें बांग्लादेश के लिए भी सिचुएशन अच्छी है, वह मौजूदा रैंकिंग में नौवीं पोजीशन पर होने के बावजूद सीधे क्वालीफाई कर सकता है, क्योंकि उससे ऊपर तीसरे नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका होस्ट होने की वजह से पहले ही अपनी जगह सेफ कर चुका है। वहीं दूसरी ओर, वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर के रास्ते से गुजरना होगा।

अब सभी की नजरें 1 अक्टूबर पर हैं, जब 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी और फैंस को टूर्नामेंट के मुकाबलों, तारीखों और वेन्यूज़ की जानकारी मिल सकेगी।

Read More: Asian Games Rules: एशियन गेम्स क्रिकेट में अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ फाइनल मैच, तो किसको मिलेगा गोल्ड मेडल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।