Israel Vs Ireland UEFA: Israel के खिलाफ मैच से पहले आयरलैंड टीम में हलचल, इस खिलाड़ी ने लिया अलग होने का फैसला

Summary :

इजरायल के खिलाफ UEFA नेशन्स लीग मैच से पहले आयरलैंड की टीम में मुकाबला खेलने को लेकर कई घंटे चर्चा और वोटिंग हुई। टीम ने मैच खेलने का फैसला किया, जबकि गोलकीपर गैविन बाजुनु ने अपने व्यक्तिगत विश्वास के चलते टीम कैंप छोड़ दिया। आयरिश खिलाड़ियों ने मुकाबले में काली पट्टी पहनकर संघर्ष में जान गंवाने वालों को याद किया और चैरिटी में योगदान देने का फैसला किया।

इजरायल के खिलाफ UEFA नेशन्स लीग मुकाबले से पहले आयरलैंड की फुटबॉल टीम के अंदर मैच को लेकर लंबी चर्चा हुई। गाजा में जारी स्ट्रगल के बीच इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग के बाद खिलाड़ियों ने होटल में कई घंटे तक मीटिंग की। फिर आखिरकार टीम के खिलाड़ियों ने वोटिंग के जरिए मैच खेलने का फैसला किया। हालांकि, गोलकीपर गैविन बाजुनु ने इस फैसले से अलग रहते हुए टीम कैंप छोड़ दिया।

आयरलैंड और इजरायल के बीच पहला मुकाबला 27 सितंबर को हंगरी के डेब्रेसेन में होना था। मैच से पहले आयरलैंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रेनिंग में करीब पांच घंटे की देरी हुई, क्योंकि खिलाड़ी मुकाबले में हिस्सा लेने को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (FAI) के सीईओ डेविड कूरेल के मुताबिक, एक खिलाड़ी ने मैच खेलने को लेकर अपना डिसकम्फर्ट जाहिर किया था। इसके बाद टीम में इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई और वोटिंग कराई गई।

Israel Vs Ireland UEFA: गैविन बाजुनु ने क्यों छोड़ा टीम कैंप?

Israel Vs Ireland UEFA
Israel Vs Ireland UEFA (Source: Google)

गोलकीपर गैविन बाजुनु ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर टीम से हटने के अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके पर्सनल विश्वास और प्रिंसीपल्स पर बेस्ड है। बाजुनु ने निर्दोष लोगों की हत्या का विरोध करते हुए साफ किया कि उनका रुख इजरायल के लोगों या यहूदी समुदाय के खिलाफ नहीं है।

मैच खेलेंगे, लेकिन विरोध का अपना तरीका अपनाएगी टीम

No handshakes between Republic of Ireland and Israel players
No handshakes between Republic of Ireland and Israel players (Source: Google)

बहिष्कार का फैसला नहीं होने के बावजूद आयरलैंड की टीम ने मुकाबले के दौरान काली पट्टी पहनने का फैसला लिया। FAI के अनुसार, यह संघर्ष जान गंवाने वाले लोगों की याद में किया गया। टीम ने प्री-मैच की कुछ फॉर्मल एक्टीविटीज़ में भी हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया, जिसमें पारंपरिक हैंडशेक और पेनेंट एक्सचेंज शामिल थे। इसके अलावा खिलाड़ियों और संघ की ओर से मैच फीस का एक हिस्सा चैरिटी के लिए देने की बात भी कही गई।

दूसरा मुकाबला 4 अक्टूबर को

Israel Vs Ireland Second Match
Israel Vs Ireland Second Match (Source: Google)

आयरलैंड और इजरायल के बीच दूसरा नेशन्स लीग मुकाबला 4 अक्टूबर को सर्बिया के बाक्का टोपोला में खेला जाना है। दोनों मुकाबले दर्शकों के बिना ऑर्गनाइज़ किए जाने थे। इससे पहले FAI ने UEFA से इजरायल को इंटरनेशनल और क्लब कॉम्पटीशन से बाहर करने की मांग भी की थी, लेकिन आयरलैंड ने अपने फिक्स्ड मुकाबले खेलने का फैसला बरकरार रखा।

ऐसे में 27 सितंबर को डेब्रेसेन में पहला मुकाबला खेला भी जा चुका है, जिसमें आयरलैंड ने इजरायल को 3-0 से हराया। मैच के दौरान आयरिश खिलाड़ियों ने काली पट्टियां पहनीं और प्री-मैच हैंडशेक में हिस्सा नहीं लिया।

Read More: UEFA Nations League: स्पेन ने इंग्लैंड को दी करारी मात, क्रोएशिया और फिनलैंड का दिखाई दिया जलवा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।