Paris Olympic 2024: पेरिस ओलिंपिक का आज रात भव्य आगाज़ होने जा रहा है लेकिन इससे पहले ही खेल प्रेमियों के लिए बड़ी झटका देने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल, ओलिंपिक 2024 के शुरुआत होने से पहले डोपिंग का पहला मामला सामने आया है। जाहिर तौर पर ओलिंपिक जैसे बड़े प्रतिस्पर्धा में ऐसे कृत्य अपराध माने जाते हैं। दरअसल, ओलंपिक में डोपिंग के पहले मामले में इराक के एक पुरुष जूडोका को दो प्रतिबंधित पदार्थ (एनाबॉलिक स्टेरॉयड) के इस्तेमाल के लिए पॉजिटिव पाया गया है।
- पेरिस ओलिंपिक के आगाज से पहले सामने आया डोपिंग टेस्ट में फेल होने का पहला मामला
- ईराक के एथलीट सज्जाद सेहेन के सैंपल टेस्ट में बैन पदार्थ मेटांडिएनोन और बोल्डनोन के अंश मिले
- आईटीए ने इस ईराकी एथलीट पर अस्थाई रूप से लगाया बैन
मंगलवार को ही शामिल होना था कम्पटीशन में
अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईटीए) ने शुक्रवार को बताया कि 28 साल के सज्जाद सेहेन ( Sajjad Sehen ) के नमूने की जांच में प्रतिबंधित पदार्थ मेटांडिएनोन और बोल्डनोन पॉजिटिव पाया गया है। इस 28 साल के खिलाड़ी को मंगलवार को प्रतिस्पर्धा करनी थी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के लिए डोपिंग रोधी कार्यक्रम की देखरेख करने वाले आईटीए ने कहा कि इस खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक शुरू कर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
इसके बाद क्या ?
एजेंसी ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि एथलीट को ओलंपिक खेलों के दौरान प्रतिस्पर्धा, प्रशिक्षण, कोचिंग या किसी भी गतिविधि में भाग लेने से रोका जाता है।’’ सेहेन को पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग में मंगलवार से शुरू होने वाले अंतिम 32 दौर में उज्बेकिस्तान के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करनी थी।


Download Android App
Download iOS App




