SAAF U16 : महिला चैम्पियनशिप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान

SAAF U16 : महिला चैम्पियनशिप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान

भारत की अंडर-16 महिला टीम की नई मुख्य कोच बिबी थॉमस मुत्ताथ ने 1 से 10 मार्च तक नेपाल के ललितपुर में होने वाली SAAF U16 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।

HIGHLIGHTS

  • SAAF U16 चयन ट्रायल में चुने जाने के बाद अंडर-16 लड़कियां गोवा में प्रशिक्षण ले रही हैं
  • सभी मैच ललितपुर के च्यासल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • पाँच गोलकीपर के साथ उतरेगी भारत %E0%A4%B2%E0%A5%81

SAAF U16 चयन ट्रायल में चुने जाने के बाद अंडर-16 लड़कियां गोवा में प्रशिक्षण ले रही हैं, और 27 फरवरी को नेपाल के लिए प्रस्थान करेंगी। कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच बिबी थॉमस मुत्ताथ शामिल हैं, जो पिछले साल नेपाल में सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप जीत में भारत के सहायक कोच थे। निवेथा रामदास सहायक कोच हैं और जसमीत सिंह गोलकीपर कोच हैं।

SAAF U16 महिला चैम्पियनशिप के लिए 30 संभावितों की सूची

गोलकीपर : कोन्जेंगबाम तम्फसाना देवी, मुन्नी, रूबीना, सूरजमुनि कुमारी, थमीना फातिमा।
डिफेंडर : अमृता घोष, अंजलि पटेल, बोनिफिला शुल्लई, दिव्या, एलिजाबेद लाकड़ा, गौरी, रूपाश्री मुंडा, सारंगथेम अलीना देवी, टिया ज़मोरा फर्नांडीस।
मिडफील्डर : अनीता डुंगडुंग, अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, एच याशिका, रियाना लिज़ जैकब, ऋतु बड़ाईक, श्वेता रानी, थंडामोनी बास्की, टोनंबम तानिया देवी।
फॉरवर्ड : आंचल सिंह, गुरलीन कौर, गुरनाज कौर, लोंगजाम नीरा चानू, नेहा साजी, पर्ल फर्नांडिस, संध्या।
सैफ अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप में भारत का शेड्यूल :-
1 मार्च, 14:45 भारतीय समयानुसार, भूटान बनाम भारत
5 मार्च, 14:45 भारतीय समयानुसार बांग्लादेश बनाम भारत
7 मार्च, 14:45 भारतीय समयानुसार, भारत बनाम नेपाल
मार्च 10, 14:45 भारतीय समयानुसार, फ़ाइनल (राउंड-रॉबिन चरण से शीर्ष दो टीमें)
SAAF U16 के सभी मैच ललितपुर के च्यासल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।