अब WhatsApp पर आसानी से करें मेट्रो टिकट बुक, जानें स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस

Summary :

Metro Ticket booking by Whatsapp: डिजिटल दुनिया में मेट्रो का सफर और भी आसान हो गया है। अब आपको टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। आप WhatsApp के जरिए आसानी से मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो और कई शहरों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है, जिससे आप मिनटों में अपने मोबाइल से टिकट बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि WhatsApp के जरिए मेट्रो टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। यह एक डिजिटल सेवा है, जहां आप WhatsApp के जरिए चैटबॉट को मैसेज भेजकर मेट्रो…

Metro Ticket booking by Whatsapp: डिजिटल दुनिया में मेट्रो का सफर और भी आसान हो गया है। अब आपको टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। आप WhatsApp के जरिए आसानी से मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो और कई शहरों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है, जिससे आप मिनटों में अपने मोबाइल से टिकट बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि WhatsApp के जरिए मेट्रो टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। यह एक डिजिटल सेवा है, जहां आप WhatsApp के जरिए चैटबॉट को मैसेज भेजकर मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित है। इसके लिए आपके मोबाइल में WhatsApp इंस्टॉल और एक्टिव होना चाहिए। इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है। फोन में पेमेंट के लिए UPI या डेबिट कार्ड आदि जैसे ऑप्शन होने चाहिए।

ये स्टेप्स करें फॉलो

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में DMRC WhatsApp नंबर +91 9650855800 (दिल्ली मेट्रो के लिए) सेव कर लें। अगर आप दूसरे शहर में हैं, तो उस शहर की मेट्रो सेवा का ऑफिशियल WhatsApp नंबर चेक करें।
  • इसके बाद उस नंबर पर Hi या Ticket लिखकर भेजें। अब रूट और स्टेशन चुनें। चैटबॉट आपको कुछ विकल्प देगा जैसे
  • स्टेशन से मतलब है कि आप कहाँ से यात्रा शुरू कर रहे हैं। दूसरे स्टेशन से मतलब है कि आप कहाँ जाना चाहते हैं, अपनी यात्रा का रूट चुनें। यात्रा की तारीख और समय चुनें। टिकटों की संख्या लिखें यानी आप कितने लोगों के लिए बुकिंग करना चाहते हैं।
  • अब आपको UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि जैसे भुगतान विकल्प मिलेंगे। अपनी सुविधानुसार भुगतान करें। भुगतान के बाद आपको एक QR कोड वाला टिकट मिलेगा। आप मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर इस QR कोड को स्कैन करके अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- YouTube बदलेगा मोनेटाइजेशन पॉलिसी! ऐसे कंटेन्ट बनाने वालों की आएगी शामत

Neha Singh