TVS King Kargo HD: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर टीवीएस किंग कार्गो एचडी ईवी को बाजार में उतारा है। यह वाहन खासतौर पर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की लॉजिस्टिक्स जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका डिज़ाइन मजबूत, टिकाऊ और advance तकनीक से लैस है, जिससे यह लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनता है।
TVS King Kargo HD: मजबूत डिज़ाइन और शानदार परफॉर्मेंस
टीवीएस किंग कार्गो एचडी ईवी को इस तरह बनाया गया है कि यह भारी लोड उठाने में सक्षम हो और हर रास्ते पर अच्छा प्रदर्शन दे। इसमें एक पावर गियर मोड दिया गया है, जो भारी सामान ले जाते समय अधिक टॉर्क देता है। इस गाड़ी की अधिकतम स्पीड 60 किमी/घंटा है और इसकी बैटरी को सिर्फ 3 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है, जिससे यह तेजी से चार्ज होकर दोबारा काम पर लगाया जा सकता है।

Specifications of King Kargo HD: आधुनिक फीचर्स और आरामदायक केबिन
टीवीएस किंग कार्गो एचडी ईवी में कई नए और उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें शामिल हैं:
- एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट, जो रात के समय बेहतर रोशनी देते हैं
- खुलने वाली बड़ी खिड़कियां, जिससे केबिन हवादार और आरामदायक रहता है
- स्टाइलिश डोर ट्रिम्स, जो वेंटिलेशन बढ़ाते हैं
- ट्विन-एक्सिस रियर-व्यू मिरर, जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्राइवर को बेहतर विज़िबिलिटी देते हैं
- भारत का पहला ब्लूटूथ-सक्षम थ्री-व्हीलर
- यह वाहन टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट तकनीक से लैस है, जिसमें 26 स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। इसके जरिए ड्राइवर और फ्लीट ऑपरेटर को वाहन की स्थिति और परफॉर्मेंस पर पूरा कंट्रोल मिलता है।
TVS King Kargo HD: फ्लीट मैनेजमेंट के लिए स्मार्ट समाधान
टीवीएस किंग कार्गो एचडी ईवी, टीवीएस कनेक्ट फ्लीट सिस्टम से जुड़ा है। यह एक वेब-आधारित प्लेटफ़ॉर्म है, जिसमें 31 से ज्यादा खासियतें हैं जैसे:
- रीयल-टाइम ट्रैकिंग
- रिमोट कंट्रोल
- अलर्ट और रिपोर्ट सिस्टम
- इंटेलिजेंट डैशबोर्ड
- इससे फ्लीट का बेहतर प्रबंधन, अधिक अपटाइम और ऑपरेशनल कंट्रोल सुनिश्चित होता है।

TVS King Kargo HD: शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और लोडिंग क्षमता
इस वाहन की ग्राउंड क्लीयरेंस 235 मिमी है और इसकी लोडिंग ऊंचाई सिर्फ 703 मिमी रखी गई है, जिससे सामान लोड और अनलोड करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही, इसमें 500 मिमी की वॉटर वेडिंग क्षमता है, जिससे यह पानी भरे रास्तों में भी आसानी से चल सकता है।
TVS King Kargo HD: कीमत
टीवीएस किंग कार्गो एचडी ईवी की शुरुआती कीमत 3.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। पहले चरण में यह वाहन दिल्ली, एनसीआर (गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद), राजस्थान और बेंगलुरु में उपलब्ध होगा।
TVS King Kargo HD: सीएनजी वर्जन भी जल्द
कंपनी ने यह भी बताया है कि इसी वाहन का सीएनजी वेरिएंट भी तैयार किया जा रहा है, जिसे 2025 के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




